नाचनी(पिथौरागढ़)। खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से नाचनी सब स्टेशन में स्टेप डाउन ट्रांसफॉर्मर के टर्मिनल फुंक गए। इससे पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहार के 50 और बागेश्वर जनपद के महरगाड़ी, कालापैर सहित लगभग 25 गांवों में अंधेरा छा गया।
बिजली गिरने से कुछ घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फुंके हैं। यूपीसीएल नाचनी के अवर अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तक बिजली बहाल कर दी जाएगी।