फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकालू चोटी में पर्वतारोहण के दौरान कुमांऊ स्काउट के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। नेपाल की मकालू चोटी पर पर्वतारोहण के दौरान बर्फ में दबने से कुमाऊं स्काउट में तैनात पिथौरागढ़ जिले के बरम के कनार गांव के जवान नारायण सिंह की मौत हो गई है। नारायण के निधन की खबर मिलने से गांव शोक में डूबा हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को पैतृक गांव बरम लाया जाएगा।
विज्ञापन



मूल रूप से बरम के कनार गांव निवासी नारायण सिंह (35) पुत्र वीर सिंह कुमाऊं स्काउट में नायक पद पर तैनात थे। इन दिनों वह पर्वतारोहण अभियान पर थे। नेपाल स्थित दुनियां की पांचवीं सबसे ऊंची मकालू चोटी (8485 मीटर) पर चढ़ाई के बाद वापसी में बृहस्पतिवार की रात बर्फ में दबने से उनकी मौत हो गई।


नायक नारायण सिंह की पत्नी दीपा और तीन बच्चे धारचूला में रहते हैं। घटना के बाद धारचूला से मृतक जवान की पत्नी और बच्चों को गांव भेज दिया गया है। वृद्ध माता-पिता बरम गांव में ही रहते हैं। इस दुखद समचार के बाद जहां परिजन सदमे हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें