फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी में बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में नेपाल प्रहरी की पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रहरी के पांच जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैतड़ी पाटन नगर पालिका वार्ड संख्या छह भकुड़ा के लवदेव पंत और व्यापारी शांती पंत के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया। शांती पंत ने पाटन इलाका प्रहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सोमवार रात 12 बजे पाटन प्रहरी नायब निरीक्षक अशोक कुमार पाल, कांस्टेबल ज्ञान सिंह धामी, टुकाराम राना, दान सिंह और भूपेंद्र महरा टीम के साथ लवदेव पंत के घर पहुंचे और उसे प्रहरी चौकी ले जाने लगे। इस पर लवदेव के 75 वर्षीय पिता कमलाकांत पंत ने इसका विरोध किया। प्रहरी जवानों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिससे कमलकांत पंत की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार सुदूर पश्चिम कार्यालय में हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरि ने बताया कि पांचों जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक धनगढ़ी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें