फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन आयोग ने मूनाकोट में किया आर्थिक सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट/कनालीछीना। उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग और पलायन आयोग की टीम ने दूसरे दिन विण, मूनाकोट और कनालीछीना विकासखंड में सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों के साथ पलायन रोकने पर चर्चा की।
विज्ञापन


बुधवार को मूनाकोट विकासखंड में पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी और अपर आयुक्त ग्राम्य विकास सचिव डॉ. आरएस पोखरिया ने ब्लाक के गांवों की स्थिति, ग्रामीणों को दिए जा रहे रोजगार, सड़क, संचार, शिक्षा की उपलब्धता पर चर्चा की। डॉ. पोखरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही गांव में ही छोटे उद्योग लगाकर पलायन को रोका जा सकता है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में शिक्षा सुधार, रोजगारपरक योजनाओं को लागू करके भी पलायन को रोका जा सकता है। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी कवींद्र रावत, एडीओ पंचायत डीएस बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, पंकज पंत, भावना पंत, शोभा द्विवेदी, भुपेंद्र बिष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्र जोशी, लेखाकार प्रेम कोहली आदि मौजूद थे। विकासखंड विण और कनालीछीना में भी ग्राम्य विकास विभाग और पलायन आयोग की टीम ने पलायन पर चर्चा की। ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें