फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया था कमला को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। थरकोट क्षेत्र में मृत मिली कमला देवी को हत्यारे ने जघन्य तरीके से मारा था। मृतका के दोनों पैर काटे गए थे। जबकि दाहिने हाथ की एक उंगली भी कटी थी। हत्यारे ने शव को जलाने का प्रयास भी किया था।

थरकोट क्षेत्र के ताला गांव निवासी सोबन राम की पत्नी कमला देवी 23 अप्रैल से लापता थी। इस मामले में सोबन राम ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लापता महिला का शव 30 अप्रैल को फगाली के समीप सड़ी गली हालत में बरामद हुआ था। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें बर्बर तरीके से हत्या करने की बात सामने आई। राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद परवेज ने बताया कि मृतका के दोनों पैर और हाथ की एक उंगली काटी गई है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला उसके आसपास कटे पैर ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला का शरीर कुछ जला हुआ है। इससे साफ है कि शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि बुधवार को मृतक महिला के परिजन अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके। मृतका के पति ने बृहस्पतिवार को हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें