पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य मीडिया प्रभारी जगत मर्तोलिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ पांच अप्रैल से भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है।
उन्होंने कहा है कि मुनस्यारी पुलिस की ओर से उनके लोकतांत्रिक अधिकार मतदान को छीनने और उससे वंचित करने के लिए चालान किया गया है। कहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते वह पुलिस की उक्त कार्रवाई का विरोध नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल की अनुमति देने का अनुरोध किया है।