पिथौरागढ़। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक एसके खान ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रेक्षक खान ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ जूनियर हाईस्कूल ऐंचोली, प्राथमिक विद्यालय ऐंचोली, प्राथमिक विद्यालय टकाना, पूर्ति कार्यालय, खंड विकास कार्यालय विण और नैनी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्वाचन अधिकारियों ने प्रेक्षक को मतदान केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रेक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की खामी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद थे।