फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों में रोकथाम को आपसी समन्वय से कार्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राजस्व और पुलिस महकमे को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधी को सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी करने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों के साथ ही विभिन्न न्यायालयों में दर्ज वादों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराधी को सजा मिले, इसके लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी होनी चाहिए। उन्होंने गवाहों की शत प्रतिशत उपस्थिति न्यायालय में करने के साथ ही प्रत्येक दर्ज मामले में मजबूत साक्ष्य पेश करने को भी कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित वादों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान एआरटीओ नवीन सिंह ने बताया कि जनवरी में वाहन निरीक्षण के दौरान कुल 145 चलान करने के साथ ही 12 वाहन सीज किए गए। वित्तीय वर्ष में अभी तक विभाग द्वारा कुल 1109 वाहनों का चालान कर 2912450 का राजस्व प्राप्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाने और संयुक्त टीम बनाकर लगातार वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग को ट्रैफिक प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने, उपजिलाधिकारियों को माह में कम से कम दो बार छापामारी करने को कहा। बैठक में उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट सौरभ गहरवार, धारचूला आरके पांडेय, मुनस्यारी केएन गोस्वामी समेत तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें