फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार बनाने के लिए शिविर लगाओ साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं बंगापानी, मदकोट, मुनस्यारी में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में तहसीलदार ललित मोहन तिवारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि क्षेत्र में आधार कार्ड न बन पाने से लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। कहा कि कई बार आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


आधार कार्ड न बनने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा है कि क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर नहीं लगाए गए तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में आनंद सिंह पंवार, दीपक, ललित, राजू, मुकेश, सूरज, डब्बू, त्रिलोक, विक्की आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें