पिथौरागढ़। सिक्योर हिमालया योजना के तहत पिथौरागढ़ वन प्रभाग के सहयोग से कदम ज्ञान विकास समिति ने धारचूला रेंज के ग्राम पंचायत बौन, दुग्तू, तेदांग, मार्छा, दातू, सीपू में महिला समूहों को समूह बचत, विपणन व्यवस्था की जानकारी दी गई। दन, कालीन का प्रशिक्षण दिया गया।
संस्थाध्यक्ष जीवन तिवारी, सचिव दिनेश जोशी, प्रधान आशा बोनाल, मास्टर ट्रेनर भागीरथी बोनाल, अरविंद सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में 6 ग्राम पंचायतों के लोगों ने शिरकत की। संस्था ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।