फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत जिला संघर्ष समिति ने डीडीहाट में शामिल होने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिला संघर्ष समिति ने डीडीहाट जिले में शामिल होने से इनकार किया है। सीमांत जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सीमांत की जनता किसी नए जिले में शामिल नहीं होना चाहती। उनका कहना है कि प्रस्तावित डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ से महज 55 किमी दूर है।
विज्ञापन


धारचूला और मुनस्यारी जैसी बड़ी तहसीलों की दूरी और अधिक है। उन्होंने डीडीहाट की जगह धारचूला और मुनस्यारी को मिलाकर जिला बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि जिला बनाने के लिए अभी राज्य आर्थिक रूप से तैयार नहीं है। क्षेत्रफल के आधार पर धारचूला और मुनस्यारी को जिला बनाया जाना चाहिए। कहा कि सीमांत को जिला बनाने के लिए प्रदेश सरकार को हर घर से एक-एक पोस्ट कार्ड भेजा जाएगा। मर्तोलिया ने कहा कि डीडीहाट को जिला बनाने का कोई औचित्य नहीं है। सीमांत के लोग नए जिले में शामिल होने के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें