थल (पिथौरागढ़)। राज्य स्तरीय विद्यालयी संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल घसाड़ के छात्र प्रियांशु उप्रेती और छात्रा मोनिका उप्रेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्होंने संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी देहरादून की ओर से आयोजित दो दिनी राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के कनिष्क वर्ग में 13 जिलों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर को हरिद्वार में हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र उप्रेती ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने प्रियांशु, मोनिका के साथ ही संस्कृत अध्यापक हेम चंद्र बेलवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र के पिता अशोक उप्रेती, छात्रा के पिता बसंत उप्रेती, नीरज पंत, त्रिभुवन राठौर, देवेंद्र पाल, चंदन बिष्ट, शंकर कुमार, गरिमा जोशी, सीमा पुनेड़ा आदि थे।