पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज समकोट में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बालक वर्ग में हरेंद्र बसेड़ा और बालिका वर्ग में बबीता पंवार चैंपियन रहे।
1500 मीटर दौड़ में गोविंद सिंह पहले, कमलेश पंवार दूसरे, हरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीपा मेहता ने पहला, रेखा ने दूसरा, गुड्डी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर लंबी कूद में हरेंद्र बसेड़ा, जूनियर बालिका में गीता बसेड़ा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में हेमा अव्वल रहीं। 100 मीटर रेस हरेंद्र बसेड़ा और चंपा ने जीती। रिले रेस में ईश्वर बसेड़ा की टीम विजयी रही।
ऊंची कूद समेत अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में बबीता पंवार का जलवा रहा। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धरम सिंह, सुंदर सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में कृष्ण सिंह सोनाल, गौरव रावत, कैलाश कोरंगा, संदीप कुमार, सुरेंद्र पंवार, विमला भंडारी, भगत शाही, अरुण धूलिया ने सहयोग किया।