फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तेवरों से सहमे पांचवें दल के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। खराब मौसम के चलते पिछले तीन दिनों से गुंजी में फंसे पांचवें दल के कैलाश यात्री भयभीत हैं। रात में तेज बारिश होने पर यात्री सहम जा रहे हैं। वहीं, छठा दल भी परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गया है। सातवें दल के यात्री नाभीढांग पहुंच गए हैं। आठवां दल पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ में रुका है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल वापसी में तीन दिनों से गुंजी में फंसा है। इस दल के यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी जाते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। छियालेख में कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। इसके चलते पांच दिनों तक यात्रियों को पिथौरागढ़ में रुकना पड़ा। अब वापसी में गुंजी में फंसने से यात्री भयभीत हैं।

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। यात्री भूस्खलन होने की आशंका से डरे हैं। उनमें सुविधाओं को लेकर भी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्हें बूंदी से धारचूला तक छोटे हेलीकॉप्टरों के जरिये पहुंचाया जाना चाहिए। छठा दल भी परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गया है। सातवां दल बुधवार को नाभीढांग पहुंच गया है।
विज्ञापन


यात्री बृहस्पतिवार तड़के नाभीढांग से रवाना होकर लिपुलेख से चीन मेें प्रवेश करेंगे। आठवां दल अभी पिथौरागढ़ में रुका है। बुधवार को पिथौरागढ़ से वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेने गुंजी रवाना हुआ, लेकिन छियालेख में कोहरे के चलते लौट आया। मौसम ठीक रहा तो यात्रियों को बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें