फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत और खोज का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को राहत और पुनर्निर्माण का कार्य जारी रहा। धारचूला के हिमखोला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम ने लापता लोगों की खोजबीन की। मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को भी धारचूला से हेली सेवा का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन


एनडीआरएफ और थाना धारचूला पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह हिमखोला रवाना हुई। लखनपुर के लिए दो पुलिस कर्मियों को वायरलेस के साथ भेजा गया। दो होमगार्ड भी रवाना किए गए। मदकोट और मुनस्यारी से एसडीआरएफ, थाना पुलिस की एक टीम ने लापता किशन राम की खोजबीन में तल्ला छीजा, बसंतकोट, थल्याति गोरी नदी के किनारे रेस्क्यू कार्य किया। काली, गोरी नदी किनारे के अतिरिक्त ज्यंती नाले एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस का रेस्क्यू कार्य जारी रहा।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित गांव में राहत टीम भेजने के साथ ही फोन से संपर्क किया गया है। स्थिति सामान्य है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भी भेजकर कैंप लगाए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि तहसील मुनस्यारी और धारचूला में आपदा से प्रभावित हुए 73 परिवारों के 335 सदस्यों को 15 राहत शिविरों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें