फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलते आदमी को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी बोलेरो, दो मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना-पीपली सड़क में बोलेरो वाहन राह चलते एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वाहन की चपेट में आए राहगीर को भी चोटें आई हैं। मरने वालों में एक बिजली कर्मी, जबकि दूसरा वाहन चालक था। यह लोग बिजली बिलों की वसूली कर पीपली से कनालीछीना लौट रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न 3:50 बजे बोलेरो संख्या यूके 05 2309 कनालीछीना से 13 किमी दूर बिरकाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर कुशल सिंह (42) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिरकाणा ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन पहले पहाड़ी की ओर गया। फिर अचानक नीचे आया और उसे टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरा। बकौल कुशल सिंह वाहन की टक्कर से वह सड़क के नीचे झाड़ी में जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कांडपाल बताया कि मृतकों की शिनाख्त अमित सिंह बिष्ट (30) पुत्र मिलाप सिंह निवासी लम्पाटा देवलथल और नरेंद्र सिंह सामंत (35) पुत्र पूरन सिंह सामंत निवासी चौपाता के रूप में हुई है। घायल सुरेश कुमार (29) पुत्र किशन राम निवासी सांगुड़ी का रहने वाला है। मृतक नरेंद्र सामंत बिजली विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। घायल सुरेश कुमार बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। मृतक अमित सिंह बिष्ट वाहन स्वामी हैं, और वहीं वाहन चला रहे थे। घायल बिजली कर्मी और राहगीर को 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से 44,960 रुपये मिले। यह रकम थानाध्यक्ष ने जेई आर्य को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें