फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों के जरिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने सिमलगैर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के जरिए भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


सोसायटी के बच्चों ने नाटकों के जरिये लोगों से बच्चों से काम न कराने के साथ ही बच्चों को भीख न देने की अपील की। संदेश दिया कि भीख देने के स्थान पर भीख मांगने वाले बच्चों कोे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। सोसायटी की सदस्य पूजा भट्ट ने कहा कि सोसायटी ने भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि इस काम में लोगों का साथ मिला तो जिले को जल्द ही भिक्षावृत्ति और बालश्रम से मुक्त किया जा सकेगा। संस्थाध्यक्ष अजय ने लोगों से अभियान को सहयोग देेने की अपील करते हुए कहा कि अकेले सोसायटी इस काम को नहीं कर सकती। अभियान में बबीता बिष्ट, पवन, पूजा भट्ट, करुणा खर्कवाल आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें