फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेड़ी का लाल बना नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के भटेड़ी गांव निवासी योगेश भट्ट नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 26 मई को हुई पासिंग परेड से लौटने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने योगेश का जोरदार स्वागत किया। बचपन से ही मेधावी योगेश की शिक्षा गांव के गांधी विद्यापीठ और जूनियर हाईस्कूल भटेड़ी में हुई।
विज्ञापन


इंटर की परीक्षा जवाहर नवोदय पिथौरागढ़ से हुई। बाद में उन्होंने नेवल अकादमी से शिक्षा ली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता तारादत्त भट्ट और मां को दिया है। उनकी सफलता पर प्रो. बीएस गोबाड़ी, डॉ. एसए बिष्ट, डॉ.एमएस गोबाड़ी, ग्राम प्रधान कुंडल सिंह गोबाड़ी, प्रधानाचार्य केएस बिष्ट, सोहन सिंह, चाचा दयाकृष्ण भट्ट, दामोदर भट्ट, जगत सिंह, महेंद्र सिंह गोबाड़ी ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें