मुनस्यारी/धारचूला/पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि घाटी और निचले इलाकों में तूफान के साथ बारिश है। बृहस्पतिवार को भी ऊंची चोटियों में हिमपात और घाटी वाले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई।
धारचूला की ऊंची चोटियों क्वीटी, नाभिडांग, रोंगकोंग, गुंजी, गर्ब्यांग, सीपू, दिग्तू, दारमा एवं पिडांग में बीते दो दिनों से बारिश और बर्फबारी जारी है। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार शाम को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। शाम को काले बादल छाने के बाद यहां भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, नागिनीधूरा में बर्फबारी होती रही। पिथौरागढ़ में 24 घंटों के भीतर 8.5 एमएम बारिश हुई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।