नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के नवनियुक्त एसडीएम वैभव गुप्ता के नाचनी पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके सामने इलाके की समस्याएं उठाई। 30 जून 2016 की कुमालगौन भूस्खलन के समय एसडीएम गुप्ता ने राहत, बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई थी।
बृहस्पतिवार को गुप्ता मुनस्यारी से जिला मुख्यालय जा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने एसडीएम को बताया कि क्षेत्र में छह महीने से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। भैंसकोट इंटर कॉलेज में शिक्षक न होने, पेंशन, बैंक की समस्या आदि से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। एसडीएम ने पुलिस थाने और राजस्व निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।