पिथौरागढ़। बेड़ीनाग विकासखंड में चौड़मन्या से कमतोली तक सड़क की स्वीकृति के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क की वन भूमि का हस्तांतरण एक वर्ष पहले हो गया था। अब क्षेत्र के लोग सड़क का निर्माण शीघ्र करने की मांग को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर दबाव बना रहे हैं।
जिला योजना समिति की सदस्य हेमा नेवलिया ने डीएम को पत्र देकर सारी स्थिति की जानकारी दी है। कहा है कि सड़क निर्माण न होने से बहुत बड़ी आबादी यातायात सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले लोनिवि ने इस सड़क का सर्वे किया था और वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर्यावरण और वन मंत्रालय को भेजे थे।
इन प्रस्तावों का भी निस्तारण हो गया है। लोगों का कहना है कि स्वीकृत सड़क का इतने लंबे समय बाद भी निर्माण न होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि जल्दी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।