पिथौरागढ़। जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार जोशी एमएल के नेतृत्व में 26 जनवरी से गांधी चौक पर तीन दिनी उपवास शुरू होगा। आंदोलन को वरिष्ठ नागरिक समिति ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को इन मुद्दों की जानकारी जनता को देने के लिए नगर में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया और लोगों से अपील की गई कि वह समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं। क्योंकि अव्यवस्थाओं का खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ता है।
रसोईगैस की मुफ्त होम डिलीवरी, पिथौरागढ़ में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने, खाली रहने वाले एटीएम में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने, बेस अस्पताल की स्थापना करने, प्रस्तावित रई, थरकोट झील का निर्माण करने, सुरक्षित बैरिकेडिंग वाली सड़कें बनाने, हर 200 मीटर पर हाइटैक शौचालय बनाने, सिडकुल की तरह पहाड़ों पर हिडकुल की स्थापना करने, प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र पिथौरागढ़ में बनाने समेत कई मुद्दों को लेकर यह उपवास होगा।
इधर, वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नियोलिया, दयानंद भट्ट आदि ने नगर क्षेत्र में भ्रमण किया और 26 जनवरी से शुरू होने वाले उपवास तथा धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।