फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बियर की बोतलें नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आबकारी विभाग ने रविवार को 6405 बोतल बियर की नष्ट की। यह बियर छह महीने में ओवरडेट हो जाती है। इस कारण छह माह से ज्यादा समय तक यदि गोदामों में बियर रह जाए तो उसे निष्प्रयोज्य मानते हुए नष्ट करना पड़ता है। बताया गया कि यहां बियर की खपत में इस बार भारी कमी आई है। इसकी वजह यह है कि बियर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर रविवार को ओवरडेट हो चुकी बियर की बोतलों को नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि बियर की यह बोतलें गोदाम से निकालकर नष्ट की गई। नष्ट की गई बीयर की कीमत 8.32 लाख रुपये थी।

इस दौरान एसडीएम वैभव गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बियर की बोतलें नष्ट करते समय बड़ी संख्या में लोग ऐंचोली पुल के पास एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें