फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला महिला चिकित्सालय पर लगाए जा आरोपों के विरोध में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संयोजक मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि आएदिन समाचार पत्रों के माध्यम से अस्पताल की छवि धूमिल की जा रही है, जबकि कर्मचारी कार्य की अधिकता के बावजूद अपने कार्य का निर्वहन करते हैं। स्टाफ और चिकित्सकों की कमी के बारे में शासन, प्रशासन के साथ ही चिकित्साधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


बावजूद इसके रिक्त पदों को नहीं भरा गया। इससे कार्य करने में असुविधा हो रही है। इससे पहले महिला अस्पताल में हुई बैठक में डॉ. एचएस खड़ायत, डॉ. एसएस नबियाल, फार्मेसिस्ट के केएस अधिकारी, नर्सेज संवर्ग से दीपिका डीन, जया थापा, चतुर्थ श्रेणी संवर्ग से बसंत राय, ललित साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें