मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी बीटेक के छात्र हिमांशु धर्मशक्तू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब तक नामजद लोगों की गिरफ्तारी न होने से जोहारी समाज के लोगों में रोष है।
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने मांग को लेकर मल्लाजोहार विकास समिति ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक प्रकाश को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक होनहार युवक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
ज्ञापन भेजने वालों में गोकर्ण मर्तोलिया, नत्थी राम, हिमांशु धर्मशक्तू, रवि बृजवाल, गणेश बृजवाल, बाला सिंह जंगपांगी, लक्ष्मण पांगती, तारा पांगती आदि थे।
इधर, मुनस्यारी कॉलेज के छात्रों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हिमांशु के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। छात्रों ने कहा कि पहाड़ों में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।