पिथौरागढ़। पतंजलि योग समिति की महिला शाखा की ओर से यहां बाखली बारातघर में आयोजित पांच दिनी योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान साधकों ने प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम के अभ्यास किए। तिलढुकरी मोहल्ले के 60 लोगों ने योग में लगातार भाग लिया।
योग शिविर का संचालन करते हुए पतंजलि योग समिति महिला शाखा की अध्यक्ष रीता कापड़ी ने कहा कि नियमित योग से लोग स्वस्थ रहते हैं और उनको कभी भी गंभीर बीमारियां नहीं घेरती। योग शिविर का संचालन बीना भाट, रघुवर दत्त कापड़ी, विपिन जोशी, केडी देवलाल, बसंत गोस्वामी ने किया। शिविर में कस्तूरी बिष्ट, उमा चिल्कोटी, सावित्री भट्ट, चंद्रा पुनेठा, सुशीला भट्ट, आनंदी बिष्ट, तारा पुनेठा, कलावती भट्ट आदि ने हिस्सा लिया।