फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बुंगाछीना कस्बे में 11 अक्तूबर को एक व्यापारी के साथ बिना कारण मारपीट करने वाले की अब तक गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष है। इस मामले में घटना के दिन ही थल थाने में नामजद रिपोर्ट लिख दी गई थी। बताया गया है कि ग्राम सिल निवासी व्यापारी कृपाल सिंह 11 अक्तूबर की शाम जैसे ही अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तो एक युवक ने उनके साथ बिना कारण मारपीट कर दी। मारपीट में कृपाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने मारपीट के आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले की जांच में ही उलझी है। अब कृपाल सिंह का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अजय जोशी से करेंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो नैनीताल जाकर डीआईजी से मिलेंगे। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें