फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बने मोस्टामाणू कमेटी के मुख्य संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। मोस्टामानू मेला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के छोटे भाई भूपेश पंत को कमेटी का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। भगवान सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। मोस्टामानू मेला कमेटी छह पट्टी सोर (पिथौरागढ़) के आराध्यदेव भगवान मोस्टामानू के मंदिर में हर साल लगने वाले मेले का संचालन करती है। आश्विन माह में लगने वाले इस मेले की काफी मान्यता है।
विज्ञापन


मोस्टामानू में हुई मेला कमेटी की बैठक में मुख्य संरक्षक के लिए भूपेश पंत के नाम का प्रस्ताव ललित धानिक ने रखा, जिसका अनुमोदन सुभाष फुलेरा ने किया। मुख्य संरक्षक पंत के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एनडी कांडपाल को उपाध्यक्ष, मिलाप सिंह को कोषाध्यक्ष, लीलांबर गुरुरानी को सचिव, प्रकाश जोशी को व्यवस्थापक, दीपक जोरा को उप सचिव, राजेंद्र कांडपाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। संरक्षक मंडल में हयात सिंह, तुलसी प्रसाद ,पांडे, विरेंद्र सिंह बोरा, सुभाष फुलेरा, नंदन सिंह लुंठी, जसवंत सिंह, ललित धानिक, सुभाष जोशी, हिमांशु पाटनी, ललित शर्मा को शामिल किया गया है। मुख्य संरक्षक भूपेश पंत ने कहा कि वर्ष 2018 के मोस्टामानू मेला, महोत्सव को आकर्षक बनाया जाएगा। नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें