फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पर शिक्षिका और प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश महरा ने शनिवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बांसपटान का औचक निरीक्षण किया। 11 बजकर 30 मिनट पर विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में भारी अनियमितता देखते को मिली। महरा ने बताया कि विद्यालय की एक शिक्षिका घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी मिली।
विज्ञापन


विद्यालय में कुल छात्र संख्या 35 है, इसमें से 28 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि विद्यालय में तब मात्र 13 ही बच्चे उपस्थित थे। पूछने पर प्रधानाध्यापक पुष्कर सिंह ने कहा कि खैरोली से आने वाले बच्चे शनिवार को जल्दी घर चले गए। लापरवाही को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों का इस माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षिका और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय का समय सुबह 9 से 1 बजे तक है। कहा कि स्कूलों में लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें