फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशूल ब्रिगेड की दूसरी वर्षगांठ पर शहीदों का स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना की पंचशूल ब्रिगेड को शनिवार को दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान युद्ध स्मारक में शहीदों को याद किया गया और उनको श्रद्धांजलि दी गई। पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन सेना की एकता शक्ति बटालियन ने किया। इसमें पंचशूल ब्रिगेड के कई वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेना ने युद्ध स्मारक का निर्माण 1995 में किया था। इस स्थान पर समय-समय पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम होते हैं। स्वाधीनता दिवस, गणतंत्र दिवस, विजय दिवस और स्थापना दिवस पर सेना के अधिकारी युद्ध स्मारक पर एकत्रित होते हैं और शहीदों को याद किया जाता है। पंचशूल ब्रिगेड की स्थापना एक जुलाई 2015 को हुई थी। पंचशूल बिग्रेड की स्थापना के अवसर पर जवानों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें