फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

थल (पिथौरागढ़)। सरकारी और निजी क्षेत्र की संचार कंपनियों की सेवाओं से आजिज आ चुके उपभोक्ताओं ने शनिवार को मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी। संचार सेवाएं ठप होने से डाकघर में चार दिन से काम ठप पड़ा है। लोग डाकघर से निराश लौट रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पुनेठा ने कहा कि यहां के लोगों ने बीएसएनएल के साथ ही विभिन्न निजी कंपनियों के भी कनेक्शन ले रखे हैं, लेकिन किसी भी कंपनी की सेवा ठीक नहीं है। लोगों को फोन से बात करने में दिक्कत आती है। इंटरनेट सेवाएं यहां कभी काम नहीं करती। लोगों को बैंकिंग, डाकघर एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। निजी कंपनियों ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन तो जारी कर दिए, लेकिन सेवाएं सुचारु करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण अंचलों में लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


लोगों की मांग है कि थल घाटी में वाई-फाई सेवा शुरू की जाए। प्रदर्शन में मुख्तार अलीव, प्रताप राम, दिनेश तिवारी, चंदन राम, गोपाल राम, प्रकाश जोशी, दान सिंह, गोविंद बल्लभ जोशी आदि थे। सभी कंपनियों के प्रबंधकों को भी पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन


धारचूला में इंटरनेट सेवा ठप
धारचूला। सीमांत के सबसे महत्वपूर्ण धारचूला नगर में इंटरनेट सेवा 48 घंटे से ठप है। ठीक यात्रा सीजन में संचार सेवा ठप होने से सरकारी एजेंसियों और आम उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बताया कि संचार सेवा ठप होने से व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी सेवा दुरुस्त करने पर कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें