फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन स्थापित होने के बाद हो रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सब स्टेशन स्थापित होने के बाद भी बिजली कटौती
विज्ञापन

पिथौरागढ़। बुंगाछीना में बिजली सब स्टेशन स्थापित होने के बाद लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। मामले की जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बसेड़ा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने बिजली गुल होने के कारणों की जांच की मांग उठाई। डीएम को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि दो महीने पहले देवलथल के बुंगाछीना में 33 केवी के बिजली सब स्टेशन ने काम करना शुरू किया है। जब से नए सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई हुई है, तब से क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती हो रही है। कभी-कभी तो कई दिन तक बिजली गुल रहती है। इन लोगों का आरोप है कि सब स्टेशन में तैनात कर्मियों की लापरवाही से बिजली का संकट पैदा हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सब स्टेशन में पुराने उपकरण लगाए गए हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। कहा कि बिजली की सप्लाई नियमित न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, वाटुला की प्रधान गोदावरी देवी, नरेंद्र सिंह कफलिया, अगन्या के प्रधान पुष्कर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें