डीडीहाट नगर में पानी का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटते जल संस्थान कर्मी। संवाद
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। पानी का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जल संस्थान सख्त हो गया है। बिल जमा न करने पर जल संस्थान ने 15 पेयजल कनेक्शन काटे। जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में डीडीहाट जल संस्थान ने 4.45 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अब तक 2.53 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को पूर्व में नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। वहीं ईई संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा। संवाद