फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के अंतर्गत अनुसूचित जाति के गांव कौलपानी, कपटणा और बसकटिया तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गांव के लोग 40 साल से सड़क की मांग उठा रहे हैं। बीस वर्ष पहले पांच किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने के लिए सर्वे भी हुआ था, लेकिन सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया। तीनों गांवों के लोगों को सड़क तक पहुंचने में पांच किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। बीमार और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि यदि सड़क की मंजूरी नहीं हुई तो गांव के लोग सामूहिक रूप से अनशन पर बैठ जाएंगे। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि थल-सातशिलिंग सड़क पर सिल स्टेशन से गांव के लोगों को पांच किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार करनी पड़ती है। सड़क न होने से गांव में अन्य विकास भी ठप पड़े हैं। गांव में पैदा होने वाले सब्जी और फलों को बाजार तक पहुंचाना संभव नहीं होता। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि सड़क निर्माण में क्या बाधा आ रही है, इसका पता लगाएंगे। प्रदर्शन में हरीश प्रसाद, तारा प्रसाद, जगदीश राम, प्रवीण कुमार, खीम राम, गणेश राम, लीला देवी, गोविंद राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें