यारसागंबू खोजने गया युवक बीमार
मदकोट (पिथौरागढ़)। रालम के बुग्यालों में यारसागंबू खोजने गया युवक गंभीर रूप से बीमार हो गया है। उसे पैदल अस्पताल लाने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
रालम बुग्याल से जगत सिंह ने तहसील प्रशासन को सूचना दी है कि वहां यारसागंबू खोजने के लिए गया पातो निवासी नारायण सिंह दरियाल (36) गंभीर रूप से बीमार है। उसके गांव के लोग पीठ पर रखकर उसे अस्पताल ला रहे हैं, यदि समय पर उपचार नहीं मिला तो उसकी जिंदगी को खतरा हो सकता है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि बीमार को लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा जाए।