फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा सड़क को त्वरित गति से खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेलाल, सचिव गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह, ग्राम प्रधान रवि राम ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर छह महीने से बंद दारमा की सड़क को खोलने की मांग की है। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क बंद होने से माइग्रेशन से लौटने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन लोगों ने सड़क खोलने का काम तेज गति से करने की मांग की है, ताकि लोगों के माइग्रेशन से लौटने समय सड़क पूरी तरह खुल जाए। इस बार अत्यधिक बर्फबारी से उन लोगों के मकानों को क्षति पहुंची है। सीपू, मार्छा, तिदांग, ढाकर, बौन, फिलम, गो, सोन, दुग्तू, दांतू गांव में 57 घरों को बर्फबारी से नुकसान पहुंचा है। माइग्रेशन में गए लोग अपने घरों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इन लोगों ने बंद सड़क को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है, ताकि वह लोग अपने घरों की स्थिति को देखने गांव जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें