फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से हुई फसल का मुआवजा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों को ओलावृष्टि से हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी से मिले। उनका कहना था कि 10 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांवों में 70 फीसदी तक फसलों को नुकसान हुआ।

ओलावृष्टि ने गेहूं, मसूर, जई के साथ ही सब्जियों और फलों को बर्बाद कर दिया है। ओलों की मार से क्षेत्र के गरीब किसान अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने क्षति का आंकलन करते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। इस मौके पर चंचल चौहान, दिवान सिंह मेहता, गिरधर बोरा, विक्रम देउपा, कैलाश खोलिया, ललित चुफाल, गोविंद बोरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें