फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत का दौरा टलने से धरी की धरी रह गई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का शुक्रवार को प्रस्तावित पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट का दौरा टलने से व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन


हरीश रावत को शुक्रवार सुबह 10 बजे गंगोलीहाट और 11 बजे पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करना था। इसके लिए कांग्रेसियों ने व्यापक व्यवस्था की थी। पिछले दो दिन से रावत की सभा की सूचना प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही थी। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान सदर को सजा दिया गया था। पंडाल बना दिया गया था। शुक्रवार सुबह अचानक रावत का दौरा स्थगित होने की जानकारी लोगों को दी गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से हेलीकॉप्टर न मिलने की बात कही गई। सोशल मीडिया में हेलीकॉप्टर को अनुमति न मिलने से संबंधित पोस्टे भी देखने को मिली। इस भ्रांति को दूर करने के लिए जिला सूचना कार्यालय की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप इंफो मीडिया में हरीश रावत की सभा और हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति वाला दो अप्रैल का पत्र डाला गया।
विज्ञापन


रावत के दौरा स्थगित होने को भाजपा ने मुद्दा बनाया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह भाटिया ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि मोदी लहर के चलते हरीश रावत पिथौरागढ़ में सभा करने से डर गए। जो भी हो, विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। रावत के आने से जिले में कांग्रेस के अभियान को धार मिलने की संभावना थी। इससे भी कांग्रेस को वंचित होना पड़ा।


रद्द हुई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनावी सभा
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम रद्द हो गया जिससे जनसभा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन


फोटो 05 पीटीएच 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें