फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में बढ़ने लगी भीड़

Fri, 05 Apr 2019 11:07 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज बस में सवार होने को उमड़ी भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
रोडवेज बसों के चुनाव के लिए हायर करने से बसों की कमी के चलते बसों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय ने पिथौरागढ़ डिपो की 63 बसों में से 41 बस चुनाव के लिए हायर किया है। इनमें से अधिकांश बस शुक्रवार को उत्तराखंड और यूपी के अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हो गई। बसों के चुनाव ड्यूटी में लगने से डिपो के पास 22 ही बस रह गई हैं। इससे लंबी दूरी की बस सेवाओं में व्यवधान आने लगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून के लिए बस नहीं जा पाई। आने वाले दिनों में यात्रियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बसों की संख्या कम होने के कारण शुक्रवार को टैक्सियों में भारी भीड़ देखने को मिली। बसों में सीट बनाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें