धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नेहरू युवा केंद्र ने धारचूला के खुमती और मुनस्यारी डिग्री कॉलेज में युवाओं को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी।
खुमती गांव में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी ध्रुव डोगरा ने युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्यों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पहला, भुवन चंद्र भट्ट ने दूसरा और मंजू परिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसबीआई स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के फैकल्टी सीएस भट्ट ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। कालिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान विमला देवी, राइंका खुमती के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद्र पांडे, प्रवक्ता धरमराज भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। मुनस्यारी में हुए कार्यक्रम में युवाओं से स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।