फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरिमा, ज्योति, कुसुम, दीपा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता एवं शिक्षा विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रतियोगिता में विकास खंड विण के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में एलडब्लूएस भाटकोट की गरिमा मेहता, राइंका कुम्डार के राहुल भट्ट और राबाइंका की ममता ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्टून प्रतियोगिता में एलडब्लूएस की ज्योति दरियाल, कुम्डार के पारस बिष्ट और यहीं के ओम बिष्ट, स्लोगन में कुम्डार की कुसुम, राबाइंका की नेहा लडवाल, राबाइंका की दीप्ति भट्ट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में राबाइंका की दीपा धामी ने प्रथम, यहीं की शिखा लोहिया ने द्वितीय और एलडब्लूएस की नेहा और राबाइंका की प्रिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

निर्णायक पार्वतीन कुंवर, लछिमा बिष्ट, प्रेम सिंह धामी रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में हेमा पंत, लछिमा बिष्ट, दिनेश चंद्र भट्ट ने सहयोग किया। खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने बताया कि विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें