धारचूला (पिथौरागढ़)। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल के नेतृत्व में बलुवाकोट में एकत्र व्यापारियों ने नोटीफाइड एरिया (इनर लाइन) को छिलालेख हटाकर से फिर जौलजीबी करने की मांग को लेकर मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया।
पूरन सिंह ग्वाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं करती है तो अन्य संगठनों के साथ मिलकर सीमांत की जनता आंदोलन को बाध्य होगी। ग्वाल ने कहा कि नोटीफाइड एरिया जब से छियालेख की गई है, तब से सीमांत में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है।
फेरी लगाने वालों के अलावा कई तरह लोग बेरोकटोक सीमावर्ती इलाकों में पहुंच रहे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। कहा कि बाहरी लोगों के आने से स्थानीय व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।
सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन में शंकर दत्त भट्ट, गोपाल सिंह सामंत, गोपाल चंद, बसंत सिंह रेखोला, राजू धामी, प्रकाश भट्ट, राजू आगरी, सुरेश भट्ट, खीम सिंह और डमर सिंह डांगा आदि मौजूद थे। ब्यूरो