फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के विवाह के लिए मिले 9 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गरीबों की बेटियों के लिए सरकार ने आखिरकार दो मदों में 9 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं, लेकिन मांग के अनुरूप धनराशि नहीं मिल सकी है। अनुसूचित जाति की बालिकाओं के विवाह के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर में विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए 5.5 लाख और जनजाति की गरीब बेटियों के विवाह के लिए 3.5 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। प्रत्येक आवेदक को पुत्री के विवाह के लिए 50,000 रुपये की धनराशि दी जाती है। विधवाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए विभाग के पास 17 आवेदन हैं।

इस लिहाज के केवल 11 विधवाओं को ही पुत्री के विवाह के लिए फिलहाल रकम मिलेगी। 6 आवेदकों को बजट का इंतजार करना पड़ेगा। जनजाति परिवारों की पुत्री के विवाह के 11 आवेदन विभाग को मिले हैं। रकम मात्र साढ़े तीन लाख रुपये मिली है। इस लिहाज के जनजाति की केवल 7 युवतियों के विवाह के लिए यह रकम मिल पाएगी। 4 लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति मद में 30 आवेदन विभाग के पास पड़े हैं। इस मद में शासन से कोई रकम नहीं मिली है। विभागीय अधिकारी रकम आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों की पुत्रियों के विवाह के लिए रकम अवमुक्त होने में हो रही देरी से आवेदक परेशान हैं।

अनुसूचित जाति के साथ ही विधवाओं की पुत्रियों एवं जनजाति की बेटियों के विवाह के लिए और रकम की मांग शासन से की है। जो बजट मिला है, उसका आवंटन लाभार्थियों को जल्द कर दिया जाएगा। इसके प्रपत्र तैयार कर लिए गए हैं। -मदन लाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें