फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु प्रचारित पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं हुआ शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों को पिथौरागढ़ में ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा प्रदान करने के लिए मंजूर पासपोर्ट सेवा केंद्र 9 महीने बाद भी अस्तित्व में नहीं आया है। पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों को देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य में केवल देहरादून में पासपोर्ट बनने की सुविधा होने के कारण सीमांत जिले के लोगों को करीब 650 किमी की दूरी तय कर देहरादून के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय की बर्बादी तो है ही, लोगों को आर्थिक चपत भी लगती है। विदेश में सेवा करने, घूमने के इच्छुक लोग पासपोर्ट बनने की सुविधा स्थानीय स्तर पर न होने से परेशान रहते हैं। कई बार सीमांत में पासपोर्ट बनाने की सुविधा प्रदान करने का मामला यहां के युवाओं ने उठाया।

27 फरवरी 2018 को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र को मंजूरी दी। बताया गया कि जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र अस्तित्व में आ जाएगा। पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना होनी थी। स्थानीय सांसद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को पासपोर्ट सेवा केंद्र मंजूर कराने का श्रेय दिया गया। कपड़ा राज्यमंत्री ने भी जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की बात कही थी, लेकिन 9 महीने बाद भी पासपोर्ट सेवा केंद्र अस्तित्व में न आने से लोगों में मायूसी है। लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के संबंध में उच्च स्तर से कोई दिशा, निर्देश नहीं मिले हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने के संबंध में दिशा निर्देश मिलने पर केंद्र स्थापित करने के संबंध में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- बीएस भंडारी सहायक डाक अधीक्षक पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें