फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट में चार दिनी बनकोट शरदोत्सव महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और विधायक मीना गंगोला ने किया।
विज्ञापन


टम्टा ने महोत्सव संचालन में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। धनकार कला केंद्र हल्द्वानी ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीम लीडर रंजीत दफौटी और मीना बिष्ट के साथ ही लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया। महोत्सव में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास, विद्युत विभाग समेत कई विभागों के स्टाल लगे हैं।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, उपाध्यक्ष प्रमोद बनकोटी, सचिव सूरज बनकोटी, कोषाध्यक्ष दिनेश बनकोटी, उपसचिव राजेश बनकोटी, संचालक ब्रजेश डसीला, प्रचार मंत्री डॉ. प्रमोद बनकोटी, संरक्षक गोकुल गंगोला, चंचल बनकोटी, राजेंद्र बनकोटी, उमेद सिंह बनकोटी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें