फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग से पदयात्रा पांखू मंदिर को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मोतीनगर से 11 अक्तूबर को न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर पांखू को माता के डोले के साथ निकली पैदल यात्रा रविवार को यहां पहुंची। कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा मां के जयकारे के साथ पांखू को रवाना हो गई।
विज्ञापन


कोटगाड़ी के भक्त राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में पदयात्रा भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, चितई, धौलछीना, सेराघाट होते हुए यहां पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रियों ने रात में मंदिरों में विश्राम किया। ढोल-नगाड़ों के साथ चल रही यात्रा 23 अक्तूबर को कोटगाड़ी मंदिर के करीब विश्राम करेगी।

अगले दिन मंदिर में अनुष्ठान किया जाएगा। यात्रा में मंदिर के पुजारी बसंत बल्लभ पाठक, किशोर पांडेय, प्रकाश मेहता, बसंत जीना, रिक्कू उपाध्याय, सोनू पाठक, गौरव पाठक, संतोष पाठक, विपिन जोशी, नवीन जोशी, महेश राम, खड़क राम, महिपाल, नारायण राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें