फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से लगे मकानों में रंग लगाने से भवन स्वामी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से लगे मकानों में रंग लगाने से भवन स्वामी नाराज हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर जबरन उनके मकानों पर रंगरोगन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार गोविंद सिंह कसन्याल, शिव सिंह कसन्याल, विक्रम सिंह कसन्याल, भगवान सिंह भंडारी और दीवान सिंह कसन्याल का कहना है कि एक सप्ताह पहले प्रशासन ने उनके मकानों के बाहर लगे रंग बदल दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर प्रशासन ने रात में पुलिस बल तैनात कर मकानों में रंग लगाया। ग्रामीणों ने समझौते की बात से भी इनकार किया है।

ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन ने पूर्व में प्रभावितों को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया है। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की मिलीभगत से चहेतों को रोजगार दिया गया है। कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से सभी ग्रामीण परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने अन्य ग्रामीणों से भी इसके लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


आज होगी ट्रायल लैंडिंग
पिथौरागढ़। नैनीसेनी हवाई पट्टी में ट्रायल लैंडिंग को लेकर असमंजस समाप्त हो गया है। ट्रायल लैंडिंग रविवार को सुबह 11 बजे से दिन में एक बजे के बीच होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार आठ जून को देहरादून से नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। हेरिटेज एविएशन का 9 सीटर विमान देहरादून से यात्रियों को लेकर नैनीसेनी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें