फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के साथ ढोल बजाते हुए निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस जानवरों की फौज खड़ी होने से गुस्साए लोगों ने लावारिस बछड़ों के साथ नगर में ढोल बजाते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी (एमएल) के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने बछड़ों को पीला वस्त्र पहनाकर ढोल बजाए। यह लोग पालतू जानवरों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। इन लोगों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला। कहा कि पालिका नगर में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या को कम करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


एमएल ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण यातायात संचालन में बाधा पहुंच रही है। लावारिस जानवर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर में घूम रहे कई सांड़ लोगों को घायल कर चुके हैं। इस समस्या का निदान होना चाहिए। जुलूस में नीड एंड क्लीन संस्था के अध्यक्ष नीरज भट्ट, दीपक लोहिया नवीन नगरकोटी आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें