फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 36 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रत्येक सोमवार को होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के तहत प्रभारी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ वंदना ने समस्याएं सुनीं। कुल 36 समस्याएं पंजीकृत की गई।
विज्ञापन


जीआईी रोड निवासी दिनेश चंद्र पाठक ने स्थानीय निकायों में पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा का मामला उठाया। थल की ग्रामसभा मड़, भटीगांव में जलाशय बनाने, थल में राजकीय पौधालय का रखरखाव करने की मांग उठाई। जीआईसी गोरंगचौड़ में कार्यरत एक शिक्षक के गलत व्यवहार का मामला भी उठा। नैनीसैनी के चंचल सिंह ने किसान पेंशन न मिलने, धुर्चू निवासी लाल सिंह मेहता ने मड़मानले-धूर्चू सड़क पर डामरीकरण करने, रोड कटिंग से हुई क्षति की भरपाई करने का मामला उठाया। धारचूला के केशर सिंह पाल ने आवास को क्षति पहुंचने का मामला उठाया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय से बाहर तहसील और विकासखंड स्तर की समस्याओं के संबंध में उन्होंने मौके से ही वीसी के माध्यम से निस्तारण के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, डीआरडीए के परियोजनाधिकारी डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी गिरी समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें