फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफसी पिथौरागढ़ की टीम 3-2 से जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में आयोजित सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एएफसी पिथौरागढ़ की टीम 3-2 से विजयी रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देव सिंह मैदान में एएफसी पिथौरागढ़ और जीआईसी की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राई ब्रेकर में एएफसी की टीम ने मैच 3-2 के अंतर से जीत लिया।

मैच के निर्णायक यतीश ओझा, संजय सिंगवाल, मनीष कुमार, मदन धौनी थे। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि फुटबाल कोच मनोज पुनेठा और विशिष्ट अतिथि फुटबाल एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सिंह महरा थे। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


यहां पर सुुरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह चौहान, किरन महर, दिनेश जोशी, हेम जोशी, अरविंद सक्सेना, आरके, तरुण महर, मदन धौनी आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के आयोजक गोपाल सिंह मेहता और ऋषेंद्र महर ने सभी का आभार जताया। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें